फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   construction

यमुना पुल के रास्ते पर मिट्टी पुराई काम रुका

Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
construction
किशनपुर। यमुना नदी पर बनकर तैयार पक्के पुल पर जाने के लिए सड़क पर मिट्टी पुराई का काम अब तक पूरा नहीं हो सका। महीनेभर पहले अधिशाषी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) अनिल कुमार शील ने मिट्टी पुराई नहीं करने पर ठेकेदार को फटकारा था। दो दिन मिट्टी डालकर काम फिर से बंद कर दिया गया है। विभाग ने दो महीने में रास्ता बना लेने का दावा किया था।
विज्ञापन

नदी पर पक्का पुल बनाने का काम सेतु निगम ने समाप्त कर दिया है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल तक बनाई जाने वाली सड़क और तुर्की नाले पर एक पुल की मरम्मत का काम बाकी है, जो विभाग कई महीने से नहीं कर पा रहा है। इससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। कई किश्तों में लोक निर्माण विभाग ने करीब 40 फीसदी मिट्टी पुराई का काम कर लिया है। बरसात के कारण इसमें दिक्कत हो रही थी लेकिन बरसात बंद होने के बाद भी मिट्टी डालने का काम शुरू नहीं हो सका है। एक्सईएन ने बताया कि त्योहार के कारण काम बंद रहा। अब इसे तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed