फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   CMO reprimanded officers for negligence in health and education system

Fatehpur News: स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर सीडीओ ने अफसरों की लगाई क्लास

Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
CMO reprimanded officers for negligence in health and education system
फोटो-39-चौपाल लगा कर समस्याएं सुनते सीडीओ पवन कुमार मीणा। स्रोत सूचना
फतेहपुर। जिले की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था की असलियत शुक्रवार को उजागर हुई जब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बिना पूर्व सूचना के सीएचसी हाजीपुरगंग और कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में जरूरी सेवाओं की अनुपलब्धता और विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था की अव्यवस्था सामने आई।
विज्ञापन

अस्पताल में सामुदायिक सहभागिता और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नहीं चल रहे थे। कई उपकरण सील पैक हालत में पड़े थे और नए बेड व मशीनें इस्तेमाल में नहीं लाई गईं थीं। परिसर गंदा और अव्यवस्थित पाया गया। इसे सीडीओ ने गंभीर लापरवाही बताया।
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय में कई कक्षाओं में बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा था। निर्धारित समय सारिणी का पालन नहीं हो रहा था। आईसीटी लैब का इस्तेमाल अपेक्षित स्तर से कम मिला। इस पर प्रधानाध्यापक को तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और दिव्यांग व वृद्धा पेंशन तथा फार्मर रजिस्ट्री के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। पंचायत भवन के लिए भूमि चयन और कार्रवाई को आगे बढ़ाने के भी आदेश दिए।

हाजीपुरगंग घाट निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्वच्छता, हाइजीन और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सरकारी भूमि का जनहित में इस्तेमाल सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया।

फोटो-39-चौपाल लगा कर समस्याएं सुनते सीडीओ पवन कुमार मीणा। स्रोत सूचना

फोटो-39-चौपाल लगा कर समस्याएं सुनते सीडीओ पवन कुमार मीणा। स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed