फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Clues found from CCTV footage, efforts to arrest started

Fatehpur News: सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, धरपकड़ के प्रयास शुरू

Fri, 23 Feb 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clues found from CCTV footage, efforts to arrest started
खागा। वृद्ध महिला को चकमा देकर घर से नकदी व जेवरात चोरी करने वाले दो युवकों के खिलाफ पीड़ित महिला ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस अहम ठोस सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

कस्बे के बैरागी का पुरवा निवासी संगीता यादव शिक्षामित्र हैं और उनके पति सेना में जम्मू में तैनात हैं। संगीता अपनी वृद्ध सास व बच्चों के साथ रहती हैं। बुधवार को संगीता विद्यालय गई थी और बच्चे भी स्कूल में थे। घर में सास अकेली थी। बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो युवक बाइक से कंबल लेकर पहुंचे और संगीता की सास को दिखाने लगे। एक युवक सास को चकमा देकर घर के अंदर चला गया और वहां से पांच लाख नकद व कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों वहां रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

संगीता ने देर शाम कोतवाली में सूचना दी तो पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो फुटेज में दो युवक बाइक से जाते दिखे। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed