फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Close ones suspected of theft from businessman's house

Fatehpur News: कारोबारी के घर से चोरी में करीबियों पर संदेह

Sun, 02 Nov 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Close ones suspected of theft from businessman's house
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में कपड़ा कारोबारी शिवसनेही उर्फ बब्लू गुप्ता के घर से करीब 50 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। जांच में पुलिस को वारदात में करीबियों की भूमिका पर संदेह है। पुलिस ने परिवार के दो रिश्तेदारों समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

कारोबारी 30 अक्तूबर को परिवार सहित बेटी का रिश्ता देखने शहर गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारियों से नकदी समेत 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनूप सिंह ने एसओजी, सर्विलांस, इंटेलिजेंस और स्थानीय थाने की संयुक्त टीम गठित की है।
विज्ञापन

पुलिस ने कारोबारी के दो रिश्तेदारों और दो स्थानीय युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। सीओ वीर सिंह ने बताया कि टीमों को जल्द वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed