फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   "Close all to study compensation '

‘सर्वे बंद कराकर सभी दें मुआवजा’, बिजली व बैंक वसूली पर रोक लगे

Thu, 16 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
"Close all to study compensation '

भाकियू व प्रगतिशील किसानों ने फसल बर्बादी के मुद्दे पर आवाज बुलंद कर सरकार से मांग की कि सर्वे बंद कराकर सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही सरकारी वसूली पर भी रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


मौका था बुधवार को विकास भवन के सभागार में आयोजित किसान किसान दिवस का। इस मौके पर सीडीओ भवानी सिंह खंगारौत ने कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म मशीनरी बैंक योजना के लाभार्थी किसानों को ट्रैैैक्टर, रोटावेटर दिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि बेमौसम बारिश से जिले का किसान दाने-दाने को मोहताज हो गया है। इसके बाद भी बिजली विभाग बकाएदार किसानों से वसूली कर रहा है और आरसी काटी जा रही हैं। खरीफ की फसल में सूखा और रबी की फसल में भारी बारिश से फसलों की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी बैंक किसानों से लगातार वसूली के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि फसलों का सर्वे बंद कराकर अब सभी किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। बारिश में ज्यादातर की फसलें बर्बाद हो गई हैं। असोथर के किसान सोमदेव सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि कस्बा के बीओबी बैंक में केसीसी का खाता है, जिसमें खरीफ की फसल में मौसम फसल बीमा योजना से बीमा किया गया था लेकिन रबी की फसल में बैंक मैनेजर ने बीमा नहीं किया।

फसल बीमा की प्रीमियम जमा करने के लिए बैंक प्रबंधक आश्वासन देकर टरका रहा है। मांग की गई कि सरकारी वसूली पर रोक लगाकर प्रभावित किसानों की मदद की जाए।

इस मौके पर उप कृषि निदेशक जीसी कटियार, कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर वीके गुप्ता, किसान अशोक कुमार उत्तम, जिला पंचायत सदस्य नरसिंह पटेल, प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, बजरंग सिंह आदि रहे।

‘ससुर-खदेरी’ नदी का होगा सौंदर्यीकरण

फतेहपुर। प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित हुई जिले की ससुर खदेरी नदी का सौंदर्यीकरण होगा। पौधारोपण कराके नदी को विकसित किया जाएगा। करीब 40 किलोमीटर नदी पर काम होगा। जल संरक्षण के हर वह प्रयास किए जाएंगे जिनसे नदी का प्रवाह अच्छा हो सकेगा। 

विकास भवन के सभागार में सीडीओ भवानी सिंह की अध्यक्षता में इस संबंध में चर्चा हुई। सीडीओ ने ससुर-खदेरी नदी में गिरने वाले 10 नालों की सिल्ट सफाई का काम कराने की बात कही।

बताया कि नदी के तटों पर झीलों को विकसित करके पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप चेकडैमों का निर्माण कराए जाने की बात भी कही। सीडीओ ने बताया कि ससुर-खदेरी का शेष करीब 40 किलोमीटर एरिया को विकसित किया जाएगा। इस मौके पर मनरेगा प्रभारी अनिल श्रीवास्तव ने प्रोजेक्ट की रूपरेखा सामने रखी।

गौरतलब है कि दो वर्ष पहले तत्कालीन डीएम कंचन वर्मा ने मनरेगा योजना से मृतप्राय इस ऐतिहासिक नदी को फिर से जीवन देने का बीड़ा उठाया था। मई व जून की तपती गर्मी में खुद डीएम ने मजदूरों के बीच रह करके उनका हौसला बढ़ाने का काम किया था। अब यह नदी मनरेगा प्रोजेक्ट की खास उपलब्धि बन चुकी है।


इससे पहले समाजवादी पेंशन योजना को लेकर सीडीओ ने बैठक ली। बैठक में दूसरी किस्त लाभार्थियों के खाते मेें पहुंचने की जानकारी देने के साथ पात्रों को हर दशा में लाभ दिलाने की हिदायत दी।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एलके मिश्रा, बीएसए ओपी त्रिपाठी, डीपीओ अजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. फतेहबहादुर आदि विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed