फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   civic

फतेहपुरः 700 मीटर खराब सड़क के कारण 20 किमी का चक्कर

Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic
हसवा क्रासिंग से डामर रोड तक जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : FATEHPUR
हसवा। हसवा क्रासिंग से मुख्य मार्ग तक का रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। 700 मीटर खराब सड़क के कारण लोगों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

हसवा क्रासिंग मार्ग से वीराबुद्धनपुर, चक कोर्रा सादात, जहानपुर, मीरपुर, सेमरी, मिचकी, अश्वा, बक्सपुर, शाहीपुर और मीसा समेत 15 गांव के लोग निकलते है। बारिश के मौसम में इस रास्ते पर बाइक से भी निकलना दूभर है। लोग इस सात सौ मीटर खराब सड़क के चक्कर में जीटी रोड थरियांव से होकर अपने गंतव्य को आते-जाते है। इस रास्ते के समानांतर नहर से भी रास्ता आता है, लेकिन रास्ता कच्चा व चौड़ाई कम होने से दो पहिया वाहन नहीं निकल पाते। रेलवे ने पूर्व में बने रास्ते में अपने पिलर लगाकर रास्ता ब्लाक कर दिया है। इस कारण केवल नहर वाला रास्ता ही बचता है। इस रास्ते से छात्र-छात्राएं स्कूल-कॉलेज जाते हैं।

वीरा बुद्धनपुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षक रोहित दीक्षित का कहना है कि पहले स्कूल जाने में 30 मिनट लगते थे। अब थरियांव होकर घूमकर आना पडता है। इसमें डेढ़ घंटे का समय लग जाता है। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। चक कोर्रा सादात निवासी पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र मौर्य का कहना है कि खड़ंजा लगने से समस्या दूर हो जाएगी। लोगों को 20 से 25 किलोमीटर बेवजह घूमना पड़ता है। शाहीपुर प्रधान धीरेंद्र यादव का कहना है कि ब्लाक मुख्यालय जाने के लिए कमलीपुर गांव जाकर जीटी रोड तक पंहुचते हैं। इसके बाद ब्लाक मुख्यालय पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

पहले वाला रास्ता रेलवे ने ब्लाक कर दिया है। दूसरे वाले रास्ते में कीचड़ है। खड़ंजा लगवा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
- विकास पासवान, ब्लाक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed