{"_id":"62728c822eee4e5ebc482576","slug":"chori-police-cash-fatehpur-news-knp694830142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर चार घरों से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़कर चार घरों से नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता। बेलावा गांव में चोर चार घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात समेट ले गए। रात में ही जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलावा गांव निवासी अजय सिंह, दुलारे, रामाश्रय, मनसुख के घरों का ताला तोड़कर मंगलवार की रात चोरों ने नकदी, जेवर व घरेलू सामान चोरी कर लिया। सभी लोग गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और घरों में ताला बंद थे।
शादी के बाद जब सभी लोग घर लौटे तो ताला टूटा देख दंग रह गए। परिजन अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमारियां टूटी हैं।
अजय सिंह के घर से चोर 10 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर, दुलारे के घर से चार हजार रुपये नकद व बक्से में रखा सोने-चांदी का जेवर, रामदुलारे के घर से लगभग चार हजार रुपये व जेवर और मनसुख के घर से 10 हजार रुपये नकद व जेवर व घरेलू सामान ले गए हैं।
ग्रामीणों ने खोजबीन की गांव के किनारे एक तालाब के पास दो खाली बक्से पड़े मिले। चारों लोगों ने चोरी की सूचना थाने में दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
विज्ञापन
एसओ धाता आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।