{"_id":"654d291e3d24bcbc220d68d4","slug":"checking-on-dhabas-raid-on-liquor-stores-fatehpur-news-c-12-1-knp1074-470118-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ढाबों पर चेकिंग,कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ढाबों पर चेकिंग,कच्ची शराब के ठिकानों पर छापामारी
Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। दीपावली पर अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए गठित टीम ने गुरुवार रात हाईवे और शहर के होटल व ढाबों पर जांच की। वहीं, कच्ची शराब निर्माण के चिह्नित स्थानों पर दबिश देकर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुशवाहा ने बताया कि प्रवर्तन दल टीम के साथ हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ, अचाकापुर, दरियामऊ, खखरेरू थाने के अंदमऊ, तेंदुआ, मदरी, जाफरगंज थाने के मांझेपुरवा में दबिश दी। दबिश में 133 लीटर अवैध कच्ची शराब, छह क्विंटल लहन बरामद किया गया। तेंदुआ गांव के राजेंद्र और उसकी मां राजरानी, अंदमऊ गांव से उमेश कुमार व निराशा देवी को शराब बनाते गिरफ्तार किया गया। कानपुर-प्रयागराज हाइवे और बांदा-रायबरेली हाईवे पर स्थित होटल, ढाबों में शराब पीते लोगों को पकड़ा गया।