फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Caste and religion have no place in true devotion.

Fatehpur News: सच्ची भक्ति में जाति, धर्म का कोई नहीं स्थान

Sat, 16 Nov 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Caste and religion have no place in true devotion.
बिंदकी। महरहा गांव स्थित राम जानकी शिव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन कथा वाचक ने भगवान राम के वनवास व केवट प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा का आरंभ करते हुए कथा वाचक अरविंद मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार महाराज दशरथ के वचन पालन के लिए भगवान राम, माता सीता व भ्राता लक्ष्मण ने राजसुख त्यागकर वनवास को स्वीकार किया। उन्होंने केवट प्रसंग का वर्णन किया। बताया कि भगवान राम गंगा पार करने पहुंचे, तो केवट ने भगवान के चरण धोने के बाद ही उन्हें अपनी नाव में बैठाने का अनुरोध किया। इस प्रसंग में केवट की भक्ति और भगवान राम की विनम्रता ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने कहा कि केवट प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में जाति, धर्म और सामाजिक बंधनों का कोई स्थान नहीं है। भगवान केवल भाव को देखते हैं, न कि बाहरी स्वरूप को। इस मौके पर मंदिर के पुजारी श्रवण प्रकाश शुक्ला, मुख्य जजमान नागेंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता मुकेश जोशी, जय प्रकाश नारायण तिवारी, उमादत्त तिवारी, कृष्णा अवस्थी, सरयू तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed