फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Car crashes into culvert while trying to avoid a forest fire, father killed, son injured

Fatehpur News: वनरोज से बचने में पुलिया से टकराई कार, पिता की मौत... पुत्र घायल

Sat, 10 Jan 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into culvert while trying to avoid a forest fire, father killed, son injured
फोटो-40-पुलिया में टकराने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
फतेहपुर। कार के सामने अचानक वनरोज आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। हादसे में कार सवार पिता की मौके पर मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल गांव के मजरे बहियापुर निवासी किसान राजेश अग्निहोत्री (60) शुक्रवार को अपने पुत्र आशीष के साथ खागा गए थे। रात में घर लौटते समय नरैनी के पास कार के सामने वनरोज आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया से जा टकराई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने राजेश अग्निहोत्री को मृत घोषित कर दिया। आशीष की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद पत्नी रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश के परिवार में बेटे आशीष, राहुल और एक बेटी प्रियंका है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फोटो-40-पुलिया में टकराने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

फोटो-40-पुलिया में टकराने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

फोटो-40-पुलिया में टकराने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

फोटो-40-पुलिया में टकराने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed