फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bus going to Etawah broke down in Jehanabad, passengers created ruckus

Fatehpur News: इटावा जाने वाली बस जहानाबाद में खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

Tue, 07 Nov 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bus going to Etawah broke down in Jehanabad, passengers created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहानाबाद। रोडवेज बस खराब होने से यात्रियों ने हंगामा काटा। परिचालक ने दूसरी बस से यात्रियों को भेजा।
मंगलवार की सुबह फतेहपुर डिपो की बस इटावा के लिए साढ़े छह बजे फतेहपुर से रवाना हुई और साढ़े आठ बजे जहानाबाद बस अड्डे पहुंची। चालक के बस खराब होने की जानकारी देते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। यात्री सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, अचला तिवारी, अंशिका ने बताया कि वह इटावा, भोगनीपुर, सिकंदरा, राजपुर आदि स्थानों को जाने के लिए एक मात्र यही बस है। लंबी दूरी तय करने के लिए विभाग ने पुरानी जर्जर बस इस रूट पर चलाई है, जो सप्ताह में तीन चार दिन ही अपने गंतव्य तक पहुंचती है। अन्य दिनों में यह बस कभी जहानाबाद, घाटमपुर, भोगनीपुर, राजपुर में खराब होकर खड़ी हो जाती है। कई बार बस पलट भी चुकी है। लोगों ने परिवहन मंत्री से इस मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते एक नई बस संचालित करने की मांग की है। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बस की जांच कराई जाएगी। अगर कोई बड़ी खराबी है तो दूसरी बस रूट पर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed