फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   built,fathepur news,32 addinational,room,council school

परिषदीय स्कूलों में बनेंगे 32 अतिरिक्त कक्षा कक्ष

Tue, 26 Jan 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
built,fathepur news,32 addinational,room,council school
मलबा उठाने के बाद खाली पड़ी ढहाए गए प्राथमिक स्कूल की जमीन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले के 32 परिषदीय स्कूलों में डेढ़ करोड़ की लागत से अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण होगा। हसवा ब्लाक के प्राथमिक स्कूल एकारी द्वितीय का 11.40 लाख से पुर्ननिर्माण कराया जाएगा। जल्द ही ये काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले के 32 परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या अधिक होने के कारण कक्षाओं के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिला योजना की बैठक में अतिरिक्त कक्षा कक्षों की मांग की थी।
विज्ञापन

शासन ने इन स्कूलों में प्रति कक्षा कक्ष चार लाख 70 हजार के हिसाब से निर्माण के लिए कुल डेढ़ करोड़ की धनराशि भेजी है। अतिरिक्त कक्षा कक्ष बनने वाले प्राथमिक स्कूलों में मुसुवापुर, रहिमापुर, गज्जा का डेरा, चंदीपुर, दतौली द्वितीय, रासी का डेरा, कठौता, रामनगर कौंहन, मेउली, पौली, सेमरहटा, गौरहरा, खैरई, कोट, के शवापुर, एकरी, कोरिनपुर, महरूपुर, सुरजीपुर, जुनैदपुर, बहरौली, दुर्गागंज, कोरसम, ठठराही, लाला बाजार, अर्जुनपुर रेवाडी, रायपुर भसरौल, जनानतारा, गिरधरपुर, सरौली, थुरियानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल एकारी द्वितीय का भवन कंडम होने के कारण नीलामी के बाद ढहा दिया गया है। आवंटी मलबा उठा ले गया है। अब स्कूल स्थल की जमीन पूरी तरह से खाली हो चुकी है।

जल्द ही स्कूल भवन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कराया जा रहा है। पर्याप्त स्थान होने पर जल्द ही अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed