फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bride's father and uncle beaten up; loader vandalized.

Fatehpur News: दुल्हन के पिता व चाचा को पीटकर लोडर में की तोड़फोड़

Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bride's father and uncle beaten up; loader vandalized.
हुसैनगंज। शादी के दिन डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद की रंजिश में ग्रामीण ने साथियों के साथ दुल्हन के पिता और चाचा पर हमला कर दिया। इसके बाद सामान लदे लोडर में तोड़फोड़ कर उसे खंती में पलटा दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ के दूलचंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को पुत्री की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर स्थित गेस्ट हाउस में थी। यहां डीजे पर डांस को लेकर गांव के कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। इसे उन्होंने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम वह शादी में बचा सामान गेस्ट हाउस से लोडर में लेकर चचेरे भाई राम सूरत पाल के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिश्रामऊ गांव के पास घात लगाए बैठे गांव के रवि पाल ने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और डंडों से हमला कर दिया। इससे वह और चालक रामसूरत घायल हो गए। हमलावरों ने लोडर में भी तोड़फोड़ की और उसे सड़क से खंती में पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed