फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   breaking into Pradhan's house, assault and vandalism

Fatehpur News: प्रधान के घर में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़

Wed, 15 May 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
breaking into Pradhan's house, assault and vandalism
पाली। पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव में प्रधान के घर में घुसकर चार लोगों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। प्रधान के देवर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगोें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के बाबरपुर गांव की प्रधान माधुरी देवी हैं। उनके देवर श्याम बली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम छह बजे गांव के ही विकास, अपने भाई अवनीश, पड़ोसी शिवम और रामजी के साथ घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने आरोपियों ने प्रधान माधुरी, देवर श्यामबली, देवरानी रीतू और सरिता को लाठी डंडों से मारा पीटा। आरोप है कि घर में रखी कुर्सी, चारपाई और बर्तन भी आरोपियों ने तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed