फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BKU Tikait group's indefinite strike ends

Fatehpur News: भाकियू टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Thu, 05 Dec 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait group's indefinite strike ends
बिंदकी। विभिन्न मांगों को लेकर दस दिन से चल रहा भाकियू टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। दसवें दिन बुधवार की शाम अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दसवें दिन सुबह से धरना प्रदर्शन तहसील परिसर में चालू हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान खाद, बीज, बिजली, पानी तथा अन्य समस्याओं से परेशान है, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहते हैं। यही हाल रहा तो यूनियन के लोग चुप बैठने वाले नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे यूनियन के लोग धरना स्थल से उठकर तहसील के सभागार पहुंचे। यहां पर अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद यूनियन के लोग नारेबाजी करते हुए तहसील लोड होते हुए कोतवाली पहुंचे और कोतवाली के गेट के पास बैठ गए। यूनियन के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन कोतवाल सुनील कुमार सिंह को सौंपा। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, जिला महासचिव नवल सिंह पटेल, दिनेश कुमार शुक्ला, हरिश्चंद्र सहित तमाम यूनियन के लोग रहे।
------------
ललौली थाने में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
बहुआ। नोएडा में किसानों के धरने में पुलिस का लाठी चार्ज और किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू टिकैत के किसानों ने मध्यांचल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर की अध्यक्षता में ललौली थाने परिसर में दरी तिरपाल बिछाकर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ललौली एसओ को सौंपा। इस मौके पर जिला प्रभारी मधुसूदन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम आसरे यादव, लाल सिंह कछवाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed