फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bjp victory celeberation in fatehpur

उपचुनाव परिणामों को लेकर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

Wed, 11 Nov 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bjp victory celeberation in fatehpur
बिहार चुनाव और उप चुनाव परिणाम आते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह भाजपाइयों ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में भी जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी मनाई और मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कुलदीप भदौरिया, रवींद्र पाल, मधुराज विश्वकर्मा, अतुल द्विवेदी, लाल सिंह, अवधेश सिंह, मनोज मिश्र, अपर्णा गौतम, पुष्पा पासवान और अर्चना त्रिपाठी मौजूद रहीं।

चौडगरा प्रतिनिधि के अनुसार, एक संस्थान में इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेता महेंद्र सिंह के नेतृत्व में जश्न मनाया। भाजपा जिला मंत्री डॉ गोविंद राज प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों , मजदूरों व अन्य के हितों के लिए जो भी काम किए हैं, उसी का नतीजा है देश की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। इस मौके पर राजेश मिश्र, सुरेंद्र सिंह गौतम सहित भाजपा समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed