फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP members rushed to the police station for CO tackled altercation

थाना घेरने पहुंचे भाजपाइयों से सीओ की नोकझोंक

Wed, 13 Jul 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
BJP members rushed to the police station for CO tackled altercation
जाफरगंज थाने में घुसने को लेकर सीओ से नोंकझोंक करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
जाफरगंज थाना घेरने मंगलवार को पहुंचे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की सीओ बिंदकी से नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं में रोके जाने पर नाराजगी रही। भाजपा नेताओं ने सपा सरकार को गुंडाें माफियाओं की सरकार करार दिया। आरोप लगाया कि पुलिस सपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही है।
विज्ञापन



भाजपा के जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत पाल ने धरना कार्यक्रम का नेतृत्व किया। थाने के अंदर न घुस पाने से आक्रोशित जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता अवधेश मिश्रा ने सीओ बिंदकी से नाराजगी जताई। कहा कि चार माह बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर सपा नेता के रूप में काम करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन



जिला पंचायत सदस्य जयंती वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार में बलात्कार, हत्या, डकैती, लूट जैसे जघन्य अपराधिक घटनाओं को घटित करने वाले माफियाओं को पुलिस ने खुली छूट दे रखी है। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे भाजपा नेताओं में बलराम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, वीके साहू, रमेश प्रजापति, राजेंद्र चौहान, श्यामलाल आदि कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सपा कार्यकर्ता बन कर काम करने की आदत छोड़ दें, वरना उनको बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed