फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP is ruling by provoking religious sentiments

धार्मिक भावनाएं भड़का कर शासन कर रही भाजपा

Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP is ruling by provoking religious sentiments
जहानाबाद में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को जन्मदिन पर केक खिलाते सपाई - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा धार्मिक भावनाएं भड़का कर शासन कर रही है। नफरत और दहशत का माहौल कायम करके सियासत करने का आरोप सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को अपने जन्मदिन पर बीएनयू महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन पर भी सरकार पर निशाना साधा।
शिक्षण संस्थान में सपा प्रदेश अध्यक्ष को हैप्पी बर्थ डे बोलने को बड़ी संख्या में सपाई पहुंचे। देवमई ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा सरकार को नाकाम बताया। कहा कि इस सरकार में किसान, बेरोजगार व व्यापारी सभी परेशान हैं। महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही है। भारत के सारे उपक्रम बिक्री कर देश को कंगाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नदाता अपने हक की लड़ाई के लिए खुले आसमान के नीचे डेढ़ महीने से सरकार से बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अडियल सरकार, किसानों की मांगों को न मान कर उन्हें बदनाम कर रही है।

सपा किसी एक जाति, धर्म की पार्टी नहीं है। वह सभी जाति व धर्म का सम्मान करती है। इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कार्यक्रम आयोजक भोलानाथ उत्तम, प्रदीप उत्तम, वंदना शुक्ला, सैय्यद आबिद हसन, हाजी रजा, रंजीत सिंह अनीश कैप्टन, बच्चा सिंह, ताज अंसारी, इजहार उद्दीन, पूर्व प्रधान सुरेश पाल, कमलेश वर्मा, अब्दुल नसीर ,नूर हसन अंसारी, शेखर सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed