{"_id":"62d99ab6ba7aeb30371e2121","slug":"beer-and-english-liquor-shop-theft-fatehpur-news-knp70879212","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी
विज्ञापन
बियर की दुकान में कटी सेंध। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सेंध लगाकर चोरों ने बुधवार रात बीयर और अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की। तहरीर पर कोतवाली पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी अरविंद कुमार खेलदार जीटी रोड स्थित बीयर की दुकान में सेल्समैन है। बीयर से जुड़ी अंग्रेजी शराब की दुकान भी है।
अरविंद ने तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार रात करीब 10 दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह 10 बजे दुकान पहुंचा। तभी पीछे की दीवार में सेंध लगी देखी। दीवार के पीछे खाली प्लाट है।
दुकान में घुसकर चोर पीओएस मशीन, बीयर की छह कैन चुरा ले गए। उसके बाद बगल की अंग्रेजी की दुकान की दीवार में सेंध लगाई गई।
अंग्रेजी दुकान से करीब 10 हजार रुपये की शराब और आठ हजार रुपये ले गए हैं। चौकी इंचार्ज आबूनगर विकास सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।