{"_id":"574c959d4f1c1b7d28109caa","slug":"be-standing-in-the-truck-clashed-car-cbi-inspector-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, सीबीआई इंस्पेक्टर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, सीबीआई इंस्पेक्टर घायल
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 31 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक में सीबीआई इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की कार पीछे से जा भिड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें फतेहपुर शहर के ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपुर के रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
यह हादसा पुष्पा ढाबे के पास सोमवार सुबह सवा छह बजे हुआ। प्रतापगढ़ निवासी सीबीआई इंस्पेक्टर शैलेश कुमार दिल्ली में तैनात हैं। वह कार ड्राइव करते हुए कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रहे थे। उनके साथ कोई नहीं था। अचानक अनियंत्रित हुई कार सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से जा भिड़ी।
विज्ञापन
हादसे में सीबीआई इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। कल्याणपुर के एसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि राहगीरों से हादसे की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्हें ट्रामा सेंटर भिजवाया। फर्स्ट एड के दौरान जबड़े और दाएं पैर में चोट ज्यादा पाई गई। हालत सही न देख ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इस बीच सूचना पाकर आए परिजन उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन