फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bajrang Dal organized a Shaurya Yatra and displayed bravery.

Fatehpur News: बजरंग दल ने निकाली शौर्य यात्रा, किया शौर्य प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal organized a Shaurya Yatra and displayed bravery.
फोटो-28-शौर्य यात्रा में शामिल बजरंग दल के लोग। संवाद
बिंदकी। कस्बे के रामलीला मैदान में सोमवार को बजरंग दल ने शौर्य सभा और यात्रा निकाली। शौर्य सभा में वक्ताओं ने हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता पर बल देते हुए समाज से संगठित रहने की अपील की।
विज्ञापन


कस्बे के रामलीला मैदान में सोमवार को बजरंग दल ने शौर्य सभा और यात्रा का आयोजन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों का जागरूक और संगठित होना आवश्यक है।
विज्ञापन

यदि समाज एकजुट नहीं होगा तो विदेशी और असामाजिक तत्व देश की मजबूती को कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सभी का कर्तव्य है कि सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शौर्य सभा के बाद यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। यात्रा तहसील रोड होते हुए गांधी चौराहे पहुंची। यात्रा मोहल्ला मुगल रोड होकर ललौली चौराहे और फिर अस्पताल रोड से होते हुए फिर से रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।


यात्रा में प्रांत संयोजक अभय सोनी, जिला संगठन मंत्री अनिल सविता, नगर संयोजक विमलेश बाजपेयी, राजेश सिंह, बीनू पांडे, रानू दुबे, विजय गौतम, राजू गोस्वामी, सत्यम द्विवेदी, अभिषेक पांडे, सजल शर्मा, एसडी अवस्थी, नर्मदा सागर शुक्ला मौजूद रहे।

फोटो-28-शौर्य यात्रा में शामिल बजरंग दल के लोग। संवाद

फोटो-28-शौर्य यात्रा में शामिल बजरंग दल के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed