फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to rob a bag full of cash from businessman's son failed

Fatehpur News: व्यापारी पुत्र से नकदी भरा बैग लूटने की कोशिश विफल

Wed, 31 Jul 2024 03:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a bag full of cash from businessman's son failed
बिंदकी। बैंक से पांच लाख रुपये लेकर मंगलवार की दोपहर में बाइक से प्रतिष्ठान जा रहे व्यापारी पुत्र का बैग लूटने का दो बाइक सवार चार बदमाशों ने प्रयास किया। विरोध करने पर व्यापारी पुत्र से मारपीट भी की। छीना झपटी के दौरान राहगीरों को आते देखकर बदमाश भाग निकले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के ललौली रोड फरीदपुर मोड़ गल्ला व्यापारी संजीव गुप्ता का पुत्र युवराज गुप्ता उर्फ हर्षित गुप्ता मंगलवार दोपहर को ललौली रोड स्थित एसबीआई बैंक शाखा से पांच लाख रुपये निकाल कर घर जा रहा था। युवराज ने बताया कि ललौली रोड कैलाश शिव मंदिर के पास दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार बदमाश पीछे से आए। ओवरटेक कर उसकी बाइक रोकवाई। उसका बैग छीनने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। उसने किसी भी हालत में बैग नहीं छोड़ा। बैग फट गया। करीब 10 मिनट तक छीनाझपटी चलती रही। राहगीरों को आते देखकर बदमाश मौके से भाग निकले। बदमाशों के बैंक से ही पीछे लगना माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर जांच में जुटी है। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed