{"_id":"670585fb6db69026b607a134","slug":"attempt-to-rape-a-teenage-girl-by-entering-the-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122588-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी से सोमवार रात घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मुंह दबाकर जातिसूचक शब्द बोले और मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर आंगन की दीवार फांदकर भाग निकला।
किशोरी के पिता सूरत की एक फैक्टरी में काम करते हैं। एक भाई डीसीएम में क्लीनर है। मां बरामदे में लेटी थी। किशोरी आंगन में सोई थी। किशोरी की रात को चीख सुनकर मां बचाने दौड़ी। इसी दौरान आरोपी गाली गलौज कर भाग निकला। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी विजय सिंह के खिलाफ छेड़खानी, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी व एससी-एसटी एक्ट में के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।