फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attempt to kidnap woman by making obscene photo viral

Fatehpur News: अश्लील फोटो वायरल कर महिला को अगवा करने की कोशिश

Sat, 03 Aug 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap woman by making obscene photo viral
फतेहपुर। महिला की छिपकर खींची अश्लील फोटो ग्रामीणों के बीच एक युवक ने वायरल कर दी। महिला को घर से साथियों संग अगवा करने का प्रयास भी किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ललौली थाने के एक गांव की रहने वाली महिला की ससुराल कानपुर के सरसौल में है। वह मायके में रहती है। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पति के साथ काम के लिए दो जुलाई 2022 को गुजरात के सूरत गई थी। वह फैक्टरी परिसर स्थित कमरे में रहती थी। जहां पड़ोसी गांव गद्दूपुर का फैक्टरी कर्मी अमित राजपूत रहता था। उसने 23 सितंबर 2023 को उसके नहाने वीडियो बना लिया। उसे फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसे अपने पास बुलाने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर मायके व ससुरालियों के मोबाइल पर फोटो वायरल कर दी। कुछ दिन बाद मायके में अमित राजपूत बोलेरो लेकर पहुंचा। घरवालों से बोला उसे बाहर निकालो। उसकी सरेआम इज्जत तार-तार की। महिला ने बताया कि वह आत्म्हत्या को मजबूर हो गई। पुलिस से शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 17 मई को अमित राजपूत अपने साथी विकास निवासी कोंडार, गोलू निवासी महाखेड़ा थाना ललौली के साथ घर पहुंचा। ग्रामीणों को उसकी फोटो दिखाई। उसके साथ न चलने पर हत्या की धमकी देकर अश्लील हरकत की। उसे घसीटकर ले जाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बीच बचाव को पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed