फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Attack on Team Removed Trespass

Fatehpur News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Attack on Team Removed Trespass
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में समाधान दिवस के बाद तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ गाली गलौज किया गया। ट्रैक्टर चालकों के साथ मारपीट की गई। राजस्व टीम की ओर से दो नामजद व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और बलवे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी से शनिवार को गोवर्धनपुर गांव में अतिक्रमण की शिकायत की गई। शिकायत पर लेखपाल अजय कुमार शुक्ल तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाने मौके पर पहुंचे। मौके पर धान की फसल लगी थी। राजस्व टीम धान की फसल ट्रैक्टर से जोतवाने लगी। लेखपाल ने शिकायत में बताया कि छेउंका गांव का गौरव अग्रहरि, नीरज निषाद ने ट्रैक्टर चालकों को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों को भड़का कर गाली गलौज व उपद्रव किया। चालकों को मारपीट कर भगा दिया। लेखपाल ने मौके की वीडियो रिकार्डिंग भी की। लेखपाल की ओर से सरकारी कार्य में बाधा, बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed