फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ATM robbery gang is active from 11 pm to morning

Fatehpur News: एटीएम में लूटपाट करने वाला गैंग रात 11 से भोर तक सक्रिय होता

Mon, 07 Aug 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
ATM robbery gang is active from 11 pm to morning
खागा। तलवार से एटीएम लूट का प्रयास करने वाले गैंग के फरार शातिरों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मौके से पकड़े जाने वाले युवक ने खागा कस्बे के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में किराये का कमरा ले रखा था। कमरे में खखरेरू क्षेत्र के गैंग के चार से पांच शातिर रहते थे। ये लोग रात करीब 11 बजे निकलते थे और भोर पहर तीन-चार बजे लौटते थे। उनके आने-जाने का समय इलाकाई लोगों को खटकता रहा है।
विज्ञापन

शातिरों ने ब्राह्मण टोला में घर चार महीने पहले किराये पर लिया था। कुछ दिनों पहले युवक परिवार के साथ गांव चला गया था। परिवार को छोड़कर फिर अकेले मकान में रहने आ गया। उसके साथ भी खखरेरू के तीन-चार युवक रहने लगे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ये सभी लोग देर रात 11 बजे घर से निकलते थे और पूरी रात गायब रहते और फिर भोर में तीन-चार बजे लौटकर सो जाते थे। इनकी गतिविधियां संदिग्ध थी। पुलिस ने मौके से पकड़े युवक से साथियों के नाम कबूल कराए हैं। उनकी तलाश में पुलिस ने खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर ऐलई, खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर, पौली, सैंबसी, दरियामऊ गांव में दबिश दी है। गैंग का ताल्लुक मवेशी चोरी की घटनाओं से होना भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन

बता दे नौबस्ता रोड पर जनहितकारी गेट के पास स्थित एसबीआई एटीएम में चार अगस्त की रात तीन नकाबपोश चोर पहुंचे थे। एक नकाबपोश चोर अंदर घुसकर तलवार से एटीएम को तोड़कर और लॉकर रूम पर भी तलवार से प्रहार कर कर रहा था। एक को पुलिस ने पकड़ा था, बाकी चोर भाग निकले थे। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शातिरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गैंग का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार युवकों की सिफारिश को जुटे कद्दावर
नौबस्ता रोड पर एटीएम तोड़ने में जिन युवकों के नाम सामने आए हैं, पुलिस उनके परिवार व उनके ठिकाने का पता लगा रही है। इसका पता उनके परिवारों को लगा है। परिवारों ने बचत के लिए सिफारिश चालू कराई है। क्षेत्र के कई कद्दावर भागे युवकों की अच्छाई पुलिस को बताने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed