{"_id":"5fe786198ebc3e3d4310a829","slug":"at-the-assembly-level-farmers-will-take-out-a-congress-trip-fatehpur-news-knp6023324177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा स्तर पर किसान यात्रा निकालेंगे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा स्तर पर किसान यात्रा निकालेंगे कांग्रेसी
विज्ञापन
जिला पार्टी कार्यालय में बैठक करते कांग्रेसी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गाय बचाओ, किसान बचाओ का नारा लेकर कांग्रेसी विधानसभा क्षेत्रवार किसान यात्रा निकालेंगे। इसे लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि 28 से 30 दिसंबर तक जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी किसान यात्रा निकालेंगे। 28 दिसंबर को सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय बिंदकी विधानसभा के नसीरपुर व अयाह-शाह में किसान यात्रा करेंगे।
29 को जहानाबाद व हुसैनगंज और 30 को सदर व खागा विधानसभा में किसान यात्रा का आयोजन होगा। किसानों के समर्थन में निकाली जाने वाली यात्रा में प्रदेश संगठन के पर्यवेक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर शिवाकांत तिवारी, राजीव लोचन निषाद, मोहसिन खान, अनुराग नारायण मिश्र, विकास मिश्र, मोहम्मद इरफान खान, धर्मेंद्र तिवारी, अशोक दुबे, मिस्बाहुल हक आदि मौजूद रहे।