फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Arbitrary: Antibiotic government medicines thrown away in large quantities

मनमानी : बड़ी मात्रा में फेंकी गईं एंटीबायोटिक सरकारी दवाई

Mon, 27 May 2024 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 May 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary: Antibiotic government medicines thrown away in large quantities
फर्रुखाबाद। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर होती जा रही हैं। अब तो मरीजों को बांंटने के बजाय जीवन रक्षक दवाएं भी फेंकी जा रही हैं। रविवार को नवाबगंज में एंटीबायोटिक सरकारी दवाएं बड़ी मात्रा में पड़ी मिलीं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में मनमाने तरीके से ट्रांसफर-पोस्टिंग के खेल के चलते कर्मचारी मनमाने तरीके से ड्यूटी भी कर रहे हैं। कहीं प्रसूताओं से वसूली के मामले सामने आते हैं तो कहीं दो बजे पीएचसी पर ताले पड़ जाते हैं। हेल्थ वेलनेस सेंटरों की हालत ही दयनीय है।
विज्ञापन

इससे मरीजों तक लक्ष्य के मुताबिक दवाएं पहुंच ही नहीं पातीं। नगर पंचायत नवाबगंज के मोहम्मदाबाद रोड स्थित जाकिर हुसैन ट्रस्ट के पास बड़ी मात्रा में एंटीबायोटिक कैप्सूल डॉक्सीसाईक्लीन फेंके गए। बैच नंबर 1090 कैप्सूल के डिब्बे पर उत्पादन तिथि अक्तूबर 2023 व एक्सपायरी डेट सितंबर 2025 पड़ी है। एक डिब्बे में 100 कैप्सूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाजार में एक कैप्सूल की कीमत करीब 10 रुपये है। इस हिसाब से लाखों रुपये की जीवन रक्षक दवाएं मरीजों को देने के बजाय फेंककर बर्बाद की जा रही हैं। नवाबगंज क्षेत्र में सीएचसी के अलावा दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 17 हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। अब सवाल उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में यह दवाएं किस अस्पताल की फेंकी गई है। फिलहाल जानकारी मिलने पर दवा उठवाकर सीएचसी में रखवा दी गई है।
इनकी भी सुनें
नवाबगंज सीएचसी प्रभारी डॉ.लोकेश शर्मा ने बताया कि उन्हें 20 हजार कैप्सूल का स्टाक मिला था। इसमें तीन हजार कैप्सूल मरीजों को वितरित हो चुके हैं, जबकि 17 हजार कैप्सूल स्टॉक में रखे हैं। जानकारी पर उन्होंने सड़क किनारे पड़ी दवाई मंगवा ली है। इसकी गिनती कराने पर 18000 कैप्सूल निकले। यह कैप्सूल प्रसूताओं के अलावा बुखार, फोड़ा आदि सहित कई बीमारियों में मरीजों को दिए जाते हैं।


सीएमओ बोले, कराएंगे जांच, होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि वह बाहर हैं। सोमवार को कार्यालय पहुंचकर सभी अस्पतालों में दवाई के स्टॉक की जांच कराएंगे। दवाई किस अस्पताल की है, इसकी गहनता से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed