फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Apprentice fair will be organized on 18th September

Fatehpur News: महिला की ट्रक से कुचलकर मौत, ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की गई जान

Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Apprentice fair will be organized on 18th September
थरियांव। हाईवे पार कर रही महिला को ट्रक ने कुचल दिया। उसके शव के टुकड़े 100 मीटर तक बिखरे मिले। चार घंटे बाद ही गांव के ही एक अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी हरिप्रसाद विश्वकर्मा की पत्नी माया देवी (45) भोर पहर करीब चार बजे नित्यक्रिया के लिए हाईवे पार कर जंगल जा रही थी। हाईवे पार करते वक्त अचानक ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। भोर पहर होने की वजह से भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा। सुबह 5 बजे तक शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे शव 100 मीटर तक चिथड़ों में बिखर गया। परिजन और पुलिस सूचना पर पहुंचे। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र किया। माया देवी प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थी। मां की मौत की खबर सुनते ही पति, बेटा कुशल व मंगल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

उधर भारतपुर गांव का ही ओमप्रकाश उर्फ छेद्दू यादव (52) मंगलवार सुबह आठ बजे किसी काम से टेक्सारी बुजुर्ग गया था। रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वह लोक निर्माण विभाग में मेट था। मृतक की पत्नी धनपतिया की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिता की मौत की खबर सुनते ही बेटा आनंद सिंह यादव, विनय सिंह यादव, बेटी ऊषा देवी का हाल बेहाल है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed