{"_id":"6748bba1645a0196cd0ed7a4","slug":"application-for-free-admission-of-poor-children-from-december-1st-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-124981-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक दिसंबर से गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक दिसंबर से गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन
विज्ञापन
फतेहपुर। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों मेें गरीब बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। चार चरणों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक जनवरी 2025 से शुरू होगी। चयनित बच्चों का दाखिला एकअप्रैल से कराया जाएगा।
पहले चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 23 दिसंबर तक आवेदन पत्रों का सत्यापन और 24 को लॉटरी होगी। 27 को चयनित बच्चों के स्कूलों की सूची जारी होगी। दूसरे चरण के आवेदन 19 जनवरी तक, तीसरे चरण के आवेदन एक फरवरी से 19 फरवरी तक होंगे। अंतिम चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से 19 मार्च तक चलेगी। 27 मार्च को अंतिम चरण के चयनित बच्चों के स्कूलों की सूची जारी होगी।
डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि तीन साल से सात साल तक के बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। एक लाख वार्षिक से कम आय का आय प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, निवास का प्रमाणपत्र, बच्चे की फोटो के साथ मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। प्रवेश पाने वाले बच्चे की शिक्षा कक्षा आठ तक निशुल्क होगी।