फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In a drunken state, an elder brother, along with his brother-in-law, beat his younger brother to death with sticks and clubs.

Fatehpur News: नशे में बड़े भाई ने दामाद संग छोटे को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

Sun, 18 Oct 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
In a drunken state, an elder brother, along with his brother-in-law, beat his younger brother to death with sticks and clubs.
जाफरगंज (फतेहपुर)। नशे में गाली-गलौज के विवाद पर बड़े भाई ने दामाद के साथ छोटे भाई को शनिवार रात लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। छोटे भाई ने जान बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

हल्का होश सुबह आने पर यूपी 112 पर कॉल की। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। अचेत हालत में परिजन उसे कानपुर के हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी कैलाश (45) मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शुक्रवार शाम अपने दरवाजे पर बैठा था। उसकी पत्नी इच्छा देवी बच्चों के साथ दुर्गा प्रतिमा पंडाल गई थी। तभी सामने रहने वाले बड़े भाई शिवबली से गाली-गलौज को लेकर कैलाश के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्ष नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवबली ने दामाद के साथ मिलकर कैलाश को पीटकर घायल कर दिया। कमरे में खुद को बंद कर जान बचाने के बाद कैलाश अचेत हो गया। उसकी पत्नी रात को घर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, कोई जवाब न मिलने पर वह बाहर बरामदे में ही लेट गई।
पत्नी ने बताया कि उसने पति को नशे में होना मानकर सुबह भी नहीं उठाया। वह मवेशियों को चारा पानी देने लगी। अचानक पुलिस सुबह आठ बजे घर आई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पति को बाहर निकाला। पति चलने-फिरने की हालत में नहीं थे।

गंभीर हालत में कैलाश को अमौली सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया। यहां रात करीब आठ बजे कैलाश की सांसें थम गईं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल की जांच की जा रही है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर बड़े भाई और उसके दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed