{"_id":"63b9c510c342824b7e2eeed9","slug":"anna-cattle-roaming-in-the-streets-and-block-headquarters-fatehpur-news-knp737614364","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़कों व ब्लाक मुख्यालय में घूम रहे अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़कों व ब्लाक मुख्यालय में घूम रहे अन्ना मवेशी
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। कस्बे में नई बनी लक्ष्मण चंचल गोशाला में अन्ना मवेशी संरक्षित करने से संचालक ने इन्कार कर दिया। मवेशी कस्बे और आसपास गांवों में फसलें बर्बाद कर रहे हैं। किसानों ने अन्ना मवेशियों को पकड़वाकर गोशाला में संरक्षित कराने की मांग की है।
सात बीघे में बनी गोशाला का पांच जनवरी को विधायक कृष्णा पासवान ने उद्घाटन किया था। टिनशेड, भूसा भवन के साथ हरे चारे की बुआई के लिए भूमि सुरक्षित की गई है।
इसके बावजूद कस्बे और आसपास गांव के किसानों को अन्ना मवेशियों से राहत नहीं मिल पाई है। अन्ना मवेशी फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
किसान संदीप सिंह, अखिलेश सिंह, शिवसहाय सिंह, मार्कण्डेय सिंह, कल्लू, धनराज ने बताया कि अन्ना मवेशी घेरकर गोशाला ले गए थे। संचालक ने मवेशियों को गोशाला में बंद करने से मना कर दिया। किसानों ने प्रशासन ने गोशाला में अन्ना गोवंश बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बीडीओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि गोशाला में भूसा, पराली आदि की व्यवस्था कराएं। जिससे अन्ना मवेशियों को संरक्षित किया जा सके।