फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   after wife abhay pratap will take charge of chairman

पत्नी के बाद पति ने संभाली जिला पंचायत की कुर्सी

Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
after wife abhay pratap will take charge of  chairman
फतेहपुर। जिला पंचायत के इतिहास में पहली बार पत्नी के बाद पति जिला पंचायत की कुर्सी संभालने जा रहा है। अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह को जिला पंचायत के 10वें अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला है। 41 मत हासिल कर चुनाव जीतने का पप्पू सिंह ने पहला रिकार्ड भी स्थापित किया है।
विज्ञापन

जिला परिषद का अस्तित्व 1995 में खत्म हुआ था। इस दौरान बृजराज सिंह अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान थे। अप्रैल 1995 में हुए चुनाव में जगनायक सिंह यादव अध्यक्ष बने, लेकिन दो साल के कार्यकाल में अविश्वास प्रस्ताव आया और डा. अशोक पटेल अध्यक्ष बन गए। छह महीने बाद डा. अशोक पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर जगनायक सिंह फिर अध्यक्ष बने। वर्ष 2000 में सपा की
विज्ञापन

रानीदेवी पासवान अध्यक्ष बनीं। इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद यह जिम्मेदारी रेखा सिंह चौहान ने संभाली। आधे कार्यकाल में बसपा के बासुदेव पासी और इसके बाद राजकुमार मौर्य अध्यक्ष बने। इनके दूसरे कार्यकाल में अविश्वास प्रस्ताव आया और सपा के रमेशचंद्र यादव जिला पंचायत अध्यक्ष बने। 2016 में डॉ. निवेदिता सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। शनिवार को हुए जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष के चुनाव में डा. निवेदिता सिंह के पति अभय प्रताप सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली है। जिला पंचायत के 27 साल के इतिहास में पहली बार एक ही परिवार के लगातार दो सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली है। पप्पू सिंह को 46 के सापेक्ष 41 मत मिले हैं, जो अपने आप में रिकार्ड है। अभी तक हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मिले वोटों का सर्वाधिक रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed