फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the break up of the relationship, the advance money was asked and the list of expenses was caught

रिश्ता टूटने पर मांगी पेशगी रकम तो पकड़ा दी खर्चे की लिस्ट

Fri, 22 Nov 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
After the break up of the relationship, the advance money was asked and the list of expenses was caught
किशनपुर (फतेहपुर)। मध्य प्रदेश से कस्बा किशनपुर के एक गांव में आया एक लड़की का पिता थाने का चक्कर लगाते परेशान है। दरअसल यहां के एक परिवार ने वरीक्षा व तिलक के बाद अचानक रिश्ता तोड़ दिया। जब लड़की के पिता ने पेशगी दिए हुए तीन लाख रुपये मांगे तो लड़के पक्ष ने उसे खर्चे की लिस्ट पकड़ा दी। वह इस पर भी राजी हुआ तो अब बची रकम के लिए भी उसे दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिला निवासी महेश निषाद ने किशनपुर थाने के एक गांव में अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद दोनों परिवारों के बीच बराबर आना-जाना लगा रहा। वरीक्षा व तिलक के बाद अचानक बीच में लड़का पक्ष ने रिश्ते से इनकार कर दिया। खाड़ी देश में रहने वाले लड़के को बुलाकर घर वालों ने उससे रिश्ता मना कराया। फोन पर रिश्ते को लेकर जब बात नहीं बनी तो मध्य प्रदेश से आकर उसने यहां की बिरादरी से मदद मांगी। यहां पर भी बात नहीं बनी तो लड़की के पिता ने पेशगी में दी गई नगदी वापस मांगी। उसने तीन लाख रुपया परिवार को दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर वर पक्ष के लोगों ने एक लिस्ट बनाकर उसे दे दी। जिसमें उन्होंने लड़के को सऊदी अरब से घर वापस बुलाने का जहाज का किराया, तिलक कार्यक्रम में डीजे, लाइट व भोजन का खर्चा घटाकर कुल 1.73 लाख रुपये देने की शर्त मानी। इस पर भी राजी होकर उसने तय रकम पाने के लिए प्रयास किया लेकिन उसे टरका दिया गया। थाना पुलिस को पीड़ित पिता ने शिकायत दी तो पुलिस ने लड़का पक्ष से संपर्क कर रकम वापस करने पर जोर दिया। दो दिन बाद भी पुलिस की घुड़की अब बेअसर साबित हो रही है। दूसरी ओर एसओ कमलेश पाल का कहना है कि लड़की पक्ष की मदद की जाएगी। अवकाश से लौटकर वह संपूर्ण मामले को स्वयं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed