फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accidents have reduced...but more awareness is still needed

Fatehpur News: हादसे तो हुए कम...पर अभी और जागरूकता की जरूरत

Fri, 01 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Accidents have reduced...but more awareness is still needed
इटावा। यातायात माह में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से पूरे माह जागरूक किया गया। चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की गईं, लेकिन फिर भी स्थितियों में खासा सुधार नहीं हो सका। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोग अभी भी जागरूक नहीं हैं। सख्ती के बावजूद लोग बिना, हेलमेट, सीट बेल्ट और क्षमता से अधिक सवारियां लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन



वर्ष 2022 से 2023 में यातायात माह में 2108 चालान अधिक किए गए हैं। पिछले साल की अपेक्षा सिर्फ नवंबर माह में ही पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब चार गुना अधिक के चालान किए गए हैं। 2022 में नवंबर माह में कुल 3130 चालान करके 32 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं 2023 में नवंबर माह में यातायात माह के तहत पुलिस विभाग की ओर से 5238 वाहानों का चालान करके करीब एक करोड़ 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं 2022 में पूरे वर्ष में कुल 20,911 लोगों के चालान करके दो करोड़ 28 लाख 22 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं 2023 में 11 माह में ही पुलिस ने 63882 चालान करके आठ करोड़ तीन लाख 20 हजार तीन पांच सौ रुपये वसूले हैं। पुलिस की इतनी कार्रवाइयों के बावजूद लोगों में खासा सुधार नहीं हो सका। गुरुवार को जिले में बड़ी संख्या में लोग बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लेकर नजर आए। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बाइक और स्कूटी पर क्षमता से अधिक सवारियां लेकर लोग बेधड़क घूमते रहे।
विज्ञापन


नवंबर में हादसों की संख्या हुई कम

पुलिस की सख्ती की वजह से नवंबर माह में जहां 2022 में 49 सड़क हादसे हुए थे। वहीं 2023 में सिर्फ 37 हादसे हुए। करीब 24.48 प्रतिशत हादसों में कमी आई। वहीं मृतकों की संख्या भी पिछले साल 22 तो इस साल सिर्फ 19 रही है। लेकिन अभी भी और सुधार की आवश्यकता है। 2022 में पूरे साल में कुल 561 हादसे हुए थे। इनमें 292 लोगों की जानें गई थीं। इस साल के 11 माह में 432 हादसे हुए हैं। जबकि 244 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या से नहीं मिल सकी निजात

हादसों और मृतकों की संख्या में पुलिस की सख्ती की वजह से सुधार जरूर आया, लेकिन शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं आ सका है। शहर के कई चौराहों पर शाम को वाहन रेंगते रहते हैं। बाजार के भी बाजाजा लाइन, नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहा, गल्ला मंडी रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है।



वर्जन


यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थीं। सख्ती दिखाकर भी कई चालान किए गए हैं। पर लोगों को और जागरूक करने की जरूरत है। यातायात नियम का पालन सिर्फ पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करने चाहिए। यह सभी को समझना चाहिए। -संजय कुमार वर्मा, वगिष्ट पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed