फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident

जनरथ की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, कई घायल

Tue, 12 Nov 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
जीटी रोड में घटना स्थल पर दुर्घटना ग्रस्त जनरथ बस व ट्रैक्टर - फोटो : FATEHPUR
अल्लीपुर(फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार शाम जनरथ बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली निर्माणाधीन हाईवे पर पलट गई। बस करीब ढाई फीट की ऊंचाई से निर्माणाधीन हाईवे पर उतर गई। बस पलटने से बची। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बस के यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

हादसा मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा मोड़ पर हुआ। मलवां थाने के मेवली बुजुर्ग निवासी सुखदेव रैदास का बेटा ननकऊ (30) गांव के बद्री विशाल गुप्ता का ट्रैक्टर चलाता था। वह धान लादकर मिल में उतारने जा रहा था। बरौरा मोड़ पर कानपुर से आई जनरथ ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बस निर्माणाधीन हाईवे में चली गई। हादसे के बाद चालक प्रमोद यादव बस छोड़कर फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़
विज्ञापन

लग गई। ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, बस से यात्री बाहर निकले। कंडक्टर दीपक सिंह ने बताया कि बस में 16 यात्री सवार थे। सारे लोगों को मामूली चोट आई है। वह चालक के पास आगे की ओर बैठा था। चालक प्रमोद ईयर फोन लगाकर बातचीत कर रहा था। उसे कई बार टोका था। उसके बाद नहीं फोन पर बातचीत नहीं बंद की थी, तभी हादसा हुआ है। बस
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से प्रयागराज जा रही थी। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से भेजा। दूसरे बस से जाने वाले यात्रियों में पुनीत निवासी वाराणसी, अजहर निवासी खागा, नंदिता गायन निवासी पश्चिम बंगाल थे। उन लोगों ने बताया कि अचानक बस में जोरदार ब्रेक लगी थी। इससे वह लोग एक दूसरे से टकराए और सीट से नीचे गिरे। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैक्टर चालक ननकऊ रैदास के परिवार की आर्थिक हालत काफी दयनीय है। ननकऊ की पांच साल पहले टीसी गांव की अरुणा से शादी हुई थी। शादी के बाद उसका एक तीन साल का बेटा साहिल और एक छह माह की बेटी है। हादसे की खबर से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। उसकी कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed