{"_id":"601d91578ebc3e4b3727d374","slug":"accident-dead-fathepur-news-youvak-truck-and-motorcycle-fatehpur-news-knp610119035","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जमरावां निवासी छोटे लाल (48) किसी काम से शुक्रवार को बाइक से शहर आए थे। जहां से देर शाम वापस जाते समय रास्ते में बेरागढ़ीवा गांव के पास उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।