{"_id":"5fc688448ebc3e9beb59526c","slug":"accidant-fatehpur-news-knp597442830","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का डीजल टैंक टूटकर हाइवे पर गिरा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का डीजल टैंक टूटकर हाइवे पर गिरा, लगा जाम
विज्ञापन
एनएच-2 दयालपुर के सामने खड़ा ट्रक व हाइवे पर लगा जाम
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। एनएच-2 (पश्चिमी बाईपास) दयालपुर गांव के सामने एक ट्रक का डीजल टैंक टूटकर हाईवे पर गिर गया। इससे कानपुर-प्रयागराज रूट पर जाम लग गया। जाम से बचने के चक्कर में वाहन खागा की ओर आने वाले सर्विस लेन से निकलने लगे। खागा की ओर से भी वाहन बाहर जा रहे थे। ऐसे में सर्विस लेन पर भी जाम लग गया। क्रेन बुलाकर ट्रक बीच सड़क से हटाकर किनारे किया गया।
ट्रक कानपुर से आलू लादकर प्रयागराज जा रहा था। ट्रक जैसे ही दयालपुर के सामने पहुंचा तो ब्रेकर पर झटका लगने से उसका डीजल टैंक टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे इस रूट पर यातायात बंद हो गया। कानपुर- प्रयागराज रूट पर जाम लग गया। प्रयागराज की ओर जाने वाले वाहन चालक जाम से बचने के लिए एकलौते सर्विस लेन की ओर घूमने लगे। जबकि इसी सर्विस लेन के सहारे खागा से वाहन फतेहपुर की ओर जाते है।
आमने सामने से वाहन आने से यहां भी जाम लग गया। एनएचएआई कर्मियों ने क्रेन बुलाकर ट्रक किनारे किया तो इस रूट पर धीरे धीरे यातायात शुरू हुआ, लेकिन खागा सर्विस लेन पर जाम लगा रहा। सूचना पर खागा पुलिस मौके पर पहुंची और सर्विस लेन पर लगा जाम खुलवाया। करीब चार घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।