{"_id":"60c10dcd8ebc3ee47f74525f","slug":"accidant-fatehpur-news-fatehpur-news-knp633232235","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
चौडगरा। रिश्तेदारी से लौट रहे पिता-पुत्र की स्कूटी में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उनका फौजी बेटा घायल हो गया। हादसा गुगौली गांव के पास हाईवे पर बने कट से मुड़ते समय हुआ। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्कूटी चालक हेलमेट लगाए था।
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के यादगारपुर गांव निवासी किसान राजकुमार सिंह (58) के दो पुत्र अजय सिंह (25) व अभिषेक सिंह हैं। दोनों पुत्र भारतीय सेना में कार्यरत हैं। छह दिन पहले अजय छुट्टी पर आए हैं। राजकुमार बेटे अजय के साथ स्कूटी से मंगलवार को उन्नाव रिश्तेदारी में गए थे।
बुधवार शाम दोनों घर लौट रहे थे। अजय हेलमेट लगाकर स्कूटी चला रहे थे। दोनों लोग गुगौली गांव के सामने हाईवे पर बने कट से कानपुर की ओर मुड़े ही थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अजय घायल हो गए। अजय को पुलिस ने नजदीक के अस्पताल और फिर सदर अस्पताल भेजा। पिता राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक की खोजबीन में लगी हुई है।