फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A direct route will be constructed from Dundra-Pasinpur to Shahjahanpur.

Fatehpur News: डुंडरा-पासिनपुर से शाहजहांपुर तक बनेगा सीधा मार्ग

Fri, 28 Aug 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A direct route will be constructed from Dundra-Pasinpur to Shahjahanpur.
फतेहपुर। डुंडरा से पासिनपुर होते हुए शाहजहांपुर जाने वाले लोगों को जल्द ही सीधा मार्ग मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को शासन ने मंजूरी दे दी है। 2.20 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 1.65 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 54.06 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मार्ग बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। अभी शाहजहांपुर पहुंचने के लिए लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ता है। सीधा मार्ग बनने से दूरी और समय दोनों की बचत होगी। सड़क निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। शासन की मंजूरी के बाद अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। मार्ग बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed