{"_id":"36-185693","slug":"Fatehpur-185693-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कारोबारी की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कारोबारी की मौत, पुत्र घायल
Fatehpur
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। मुगलरोड में पौधरोपण के लिए बाइक से जा रहे पिता-पुत्र गंदे जानवर से टकराकर गिर गए। पीछे से आ रही पिकप ने दोनाें को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्रों को राहगीर व परिजन सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर लाते समय रास्ते में कारोबारी पिता की मौत हो गई। शनिवार को नगर के मुगलाही मोहल्ला निवासी कारोबारी 45 वर्षीय प्रवीण उर्फ गुड्डा पुत्र देवेंद्र कुमार गुप्ता अपने पुत्र शानू के साथ बाइक से अपने खेतों में पौधरोपण के लिए कुंवंरपुर रोड दुइयापुरवा जा रहे थे। कोतवाली के पास लक्ष्मी होटल के सामने अचानक बाइक के सामने गंदा जानवर आ गया, पिता-पुत्र उसी से टकराकर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकप ने दोनों को रौंद दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास खडे़ लोगों ने दोनो को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर सीएचसी के डाक्टरों ने दोनों को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही प्रवीण की मौत हेा गई। मौत की खबर पर व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी शारदा गुप्ता व दो बिटियां और रिया का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन