{"_id":"36-185684","slug":"Fatehpur-185684-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोवर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फालोवर की संदिग्ध हालात में मौत
Fatehpur
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। ललौली थाना में तैनात फालोवर की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा है। थाना क्षेत्र के महाखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय राजबहादुर पाल थाने में फालोवर के पद पर तैनात है। उसकी शुक्रवार शाम को तबियत बिगड़ी थी। वह छुट्टी लेकर घर चला गया था। उसकी रात में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही फालोवर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में शनिवार को मृतक के बेटे जितेंद्र ने बताया कि वह डेढ़ साल से बीमार चल रहे थे। उनकी कई दिनों से हालत बिगड़ी थी। इसलिए थाने से शुक्रवार शाम को रवानगी करा कर घर चले आए थे। घर में रात को अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई है। एसओ रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। इस पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन