{"_id":"36-170012","slug":"Fatehpur-170012-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने कलाकृतियां बना बटोरी प्रशंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने कलाकृतियां बना बटोरी प्रशंसा
Fatehpur
Updated Tue, 11 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सहेलियों के साथ हंसी मजाक करते हुए छात्राओं ने सलाद प्रतियोगिता में जहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया वहीं मेंहदी प्रतियोगिता में हाथों में एक से बढ़कर एक सुंदर कला कृतियां रचते हुए प्रशंसा बटोरी। श्रीमती रामा अग्रहरि महिला महाविद्यालय में प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सोमवार को रामा अग्रहरि महिला महाविद्यालय देवीगंज की प्राचार्या डा.मधूलिमा चौहान ने प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जिसमें बीए की छात्राओं ने निबंध, मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता पर विचार लिखे। इसके अलावा मेंहदी, पोस्टर और सलाद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीएससी ग्रुप की छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित माडल बनाकर भाव प्रदर्शित कर लोगों में जागरूकता पैदा की। विद्यालय के प्रबंधक विकास गुप्ता ने सभी छात्राओं द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट को देखा और प्रशंसा की। प्रतियोगिता में आरती श्रीवास्तव, धनवीर सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अंजू गुप्ता, पारुल श्रीवास्तव, राधा, सूफिया सिद्दीकी, मीना कुमारी, स्वाती गुप्ता, नरेंद्र सिंह, प्यारे लाल, राजेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रेमलता, रामसेवक, दयाराम ने सहयोग किया।
विज्ञापन