{"_id":"59e3abbd4f1c1bf3538b7b83","slug":"81508092861-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ा खास में बुखार ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ा खास में बुखार ने कसा शिकंजा
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। गढ़ा खास गांव में बीमारी पर अंकुश नहीं लग रहा है। बीमार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को दर्जन भर नए रोगी मिलने से हड़कंप है। ग्रामीणों की लगातार सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं गई। विधायक से की गई शिकायत का भी कोई असर नहीं हुआ।
गांव में करीब 15 दिन से बीमारी फैली है, जिससे प्रकोप से राजेंद्र, छोटू गुप्ता, सुनीता देवी, मनोज, कमला, लल्लू, मोहन, रामू, कल्लू, रामबली, लखन सोनकर सहित करीब दो दर्जन से अधिक लोग मलेरिया, टायफ ाइड बुखार, जुकाम से पीड़ित है। स्वास्थ्य टीम गांव न जाने से मजबूरी में मरीजों को झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है। अब तो हालत यह है कि हर दिन बुखार के नए मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
गांव के प्रियांशु तिवारी, रुक्मिनी, हिमांशु, नागेलाल सोनकर, प्रमोद चौरसिया, छविलाल, पवन कुमार, कालीचरन सहित दर्जन भर और मरीज बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव के रवि तिवारी ने बताया कि शनिवार को विजयीपुर ब्लाक मुख्यालय में जनता दरबार में आई विधायक कृष्णा पासवान से भी शिकायत की गई है, लेकिन डॉक्टरों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विजयीपुर चिकित्सा प्रभारी वीके पांडेय ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष की वजह से स्वास्थ्य टीम गांव गई थी, लेकिन खास मरीज नहीं मिले है। जो मरीज मिले थे, उनको जांच के बाद दवाएं दी गईं हैं।
गढ़ा खास में बुखार ने कसा शिकंजा
हर दिन बढ़ रहे मरीज, नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम