फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ईश्वर को जानने के लिए पहले खुद को जानें- रामायणी

ईश्वर को जानने के लिए पहले खुद को जानें- रामायणी

Wed, 13 Mar 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर को जानने के लिए पहले खुद को जानें- रामायणी
बिंदकी। धर्म की हानि जब होती है और अधर्म और पाप बढ़ जाता है, तब भगवान धरती पर जन्म लेते हैं। यह बात रुचिका रामायणी ने खजुहा विकासखंड क्षेत्र के छीछा गांव स्थित श्री खंडेश्वर अखंड धाम में कही। यहां 11 दिवसीय श्री राम नाम महायज्ञ रासलीला व प्रवचन का कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन

रामायणी रुचिका ने सुनाया कि मनुष्य में धर्म और अधर्म दोनों प्रवृत्तियों का वास होता है। मनुष्य जब अधर्म के रास्ते पर चलता है तो उसका मन बार-बार नकारात्मक दिशा की ओर जाता है। परंतु मनुष्य इस पर ध्यान नहीं देता इतना ही नहीं हमारी चेतना जगत में बैठा ईश्वर हमें अधर्म करने से बार-बार रोकता है। उन्होंने कहा कि लोग ईश्वर को मानते तो हैं लेकिन जानते नहीं। ईश्वर को जानने के लिए पहले स्वयं को जानना होगा। आत्मा सब में होती है लेकिन जो महान आत्मा होती है वही परमात्मा होती है। आए लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर वरदान मांगा। वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। देर शाम अंधेरा होते ही पूरा मंदिर परिसर बिजली की जगमग रोशनी से नहा गया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वालों में विनोद, प्रेम नारायण, श्यामू सिंह, राम बहादुर यादव, कामता दुबे, दहाड़ानंद, दुर्गा प्रसाद, गोरेलाल, अजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed