{"_id":"5a81d5ed4f1c1bca798b940a","slug":"61518458349-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की खोज चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की खोज चुनौती
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने के लिए शिक्षक खोजने की चुनौती है। सोमवार को आवेदन करने की अंतिम तिथि तक सिर्फ 23 शिक्षकों ने अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाने के लिए आवेदन किया है। आवेदन जरूरत के मुकाबले सिर्फ चौदह फीसदी हैं। प्रधानाध्यापक समेत विभाग को कुल 325 शिक्षकों की जरूरत है। ऐसे में विभाग के सामने शिक्षकों की खोज करने में संबंधित पटल रिक्त होना भी एक समस्या है।
जिले के सभी 13 ब्लाकों में पहली अप्रैल से पांच-पांच प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने हैं। विभाग ने चयनित 65 स्कूलों की सूची तैयार कर ली है। प्रत्येक स्कूल में अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एक प्रधानाध्यापक और चार सहायक अध्यापक मिलाकर कुल 325 शिक्षकों का चयन किया जाना है। इसके लिए परिषदीय स्कूल के शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। सोमवार को अंतिम तिथि समाप्त हो गई। शिक्षकों के बिना बेसिक शिक्षा विभाग स्कूल कैसे संचालित कर पाएगा, यह संशय बना हुआ है।
शासन से तय कार्यक्रम
अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। शिक्षकों का प्रशिक्षण पांच मार्च से 16 मार्च तक, स्कूल का नाम परिवर्तन व नोटीफिकेशन और स्थानीय स्तर पर प्रचार छह से 12 मार्च तक, शिक्षकों के प्रशिक्षण के बाद तैनाती के लिए 19 से 23 मार्च तक, जिला स्तर पर प्रचार के साथ प्रवेश प्रक्रिया 20 मार्च से 30 तक चलेगी। पहली अप्रैल से स्कूल संचालित होंगे।
विज्ञापन
अंग्रेेजी माध्यम से स्कूलों का संचालन तय समय पर शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। आवेदन की तिथि बढ़ाने पर विभाग विचार कर रहा है। - राकेश सचान, कार्यवाहक बीएसए, फतेहपुर