फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.42 लाख बच्चों को लगेंगे दिमागी बुखार के टीके

1.42 लाख बच्चों को लगेंगे दिमागी बुखार के टीके

Wed, 21 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.42 लाख बच्चों को लगेंगे दिमागी बुखार के टीके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जापानी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) से बच्चों को बचाने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। पिछले वर्ष गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई घटना के बाद स्वास्थ्य महकमा ने रणनीति बनाई है। इस बार एक से 14 वर्ष तक के एक लाख 42 हजार बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एक अप्रैल से टीकाकरण का अभियान चलाया जाएगा।

जापानी इंसेफेलाइटिस एक प्रकार का दिमागी बुखार है जो वायरल संक्रमण के कारण होता है। यह वायरस मच्छर या सुअर से फैलते हैं। ज्यादा गंदगी वाली जगह पर भी यह वायरस पनपता है। एक बार शरीर के संपर्क में आने पर यह सीधा दिमाग में चला जाता है।
विज्ञापन


सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से रिपोर्ट आई है। एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर चिकित्सा प्रभारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी इन्सेफेलाइटिस के लक्षण
बुखार, सिरदर्द, गर्दन में जकड़न, कमजोरी और उल्टी होना इस बुखार के शुरुआती लक्षण हैं। समय के साथ सिरदर्द में बढ़ोतरी होने लगती है और हमेशा सुस्ती छाई रहती है। भूख कम लगना, तेज बुखार, अतिसंवेदनशील होना। कुछ समय के बाद भ्रम का शिकार होना फिर पागलपन के दौरे आना, लकवा मारना और स्थिति कोमा तक पहुंच सकती है। बहुत छोटे बच्चों में ज्यादा देर तक रोना, भूख की कमी, बुखार और उल्टी होना जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

क्या होता है इसका असर
जापानी बुखार से पीड़ित होने के बाद बच्चे की सोचने समझने और सुनने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। यह वायरस छुआछूत से नहीं फैलता है। यह अधिकतर एक से 14 साल की उम्र के बच्चों या 65 वर्ष से ऊपर के लोगों को चपेट में लेता है। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह में यह ज्यादा फैलता है।


बचाव के उपाय
समय से टीकाकरण कराएं, साफ-सफाई से रहें, गंदे पानी के संपर्क में आने से बचना होगा। मच्छरों से बचाव के लिए घरों के आसपास पानी न जमा होने दें। बारिश के मौसम में बच्चों को बेहतर खानपान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed