फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत

ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत

Fri, 07 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे मासूम बच्चे को गुरुवार शाम टक्कर मार दी। बच्चे की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर लेकर जाते वक्त रास्ते में सांसे थम गई। उधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने बांदा-टांडा मार्ग पर सिधांव गांव के पास जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खुला।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी रामभवन का बांदा हाईवे किनारे घर है। उसका बेटा अनुज (5) शाम को खेलते-खेलते काली माता मंदिर की ओर जाने के लिए रोड पार करने लगा। तभी बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


परिजन बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कानपुर लेकर जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के आसपास संकेतांक और ब्रेकर न होने के कारण हादसा होने की बात कही। परिजन और ग्रामीणों में हादसे से नाराजगी व्याप्त है। परिजन शव को गांव वापस लेकर गए हैं। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि उनके पास घटना की सूचना नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बच्चे की मौत
- कानपुर लेकर जाते वक्त तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed