फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   कुंभ को लेकर जिले में वृहद रूट डाइवर्जन की तैयारी

कुंभ को लेकर जिले में वृहद रूट डाइवर्जन की तैयारी

Sat, 08 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कुंभ को लेकर जिले में वृहद रूट डाइवर्जन की तैयारी
फतेहपुर। संगम नगरी प्रयाग में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले को लेकर जनपद की सरकारी मशीनरी ने भी कसरत शुरू कर दी है। जनपद में वृहद स्तर पर रूट डायवर्ट करने का होमवर्क चल रहा है। पुलिस, प्रशासन और परिवहन के अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग का ट्रैफिक लोड कम करने के लिए योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल अस्थायी तौर पर जो रूट डाइवर्जन को लेकर होमवर्क हुआ है उसके मुताबिक हाईवे से कुंभ के समय सिर्फ उन्हीं वाहनों को निकलने दिया जाएगा जो सीधे और सिर्फ इलाहाबाद ही जा रहे होंगे। शेष मिर्जापुर और बनारस जाने वाले वाहनों के लिए अलग रूट का खाका तैयार किया जा रहा है। मिर्जापुर और बनारस जाने वाले
विज्ञापन


पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों और भारी कामर्शियल वाहनों को फतेहपुर से हुसैनगंज वाया डलमऊ-प्रतापगढ़ के रूट की ओर मोड दिया जाएगा। ये सारे वाहन प्रतापगढ़ से जौनपुर होते हुए बनारस और मिर्जापुर के लिए निकल जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि अभी रूट डायवर्ट के लिए एक्सरसाइज चल रही है। इसी निर्धारित रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाना है। अभी इस खाके पर उच्चाधिकारियों की स्वीकृति मिलनी शेष है। उन्होंने बताया कि रूट डायवर्जन कुंभ के शाही और अन्य खास स्नानों के दिन विशेष रूप से सख्त रहेगा। हालांकि शनिवार को इसी संबंध में मंडल मुख्यालय प्रयागराज में एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर। कुंभ के लिए रूट डायवर्जन को लेकर उपजिलाधिकारी बिंदकी सुशील कुमार गोंड और सीओ अभिषेक तिवारी ने औंग-चौडगरा एवं बिंदकी रूट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि कानपुर से बांदा जाने वाले वाहनों को फतेहपुर आने के स्थान पर चौडगरा में ही रोक लिया जाएगा और ये सभी वाहन बिंदकी होते हुए बांदा जाएंगे। इसी क्रम में घाटमपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को लखनऊ जाने के लिए कानपुर के रास्ते से जाना होगा। एसडीएम बिंदकी ने बताया कि जहां रूट जाएगा, वहां वाहनों के स्टापेज के लिए पार्किंग, यात्रियों के रुकने के लिए होटल, ढाबे, स्कूल परिसर आदि स्थानों को देखा जा रहा है ताकि उनके ठहरने और खाने-पीने एवं शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर भी इमरजेंसी सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
कुंभ को लेकर जिले में वृहद रूट डायवर्जन की तैयारी
- चौडगरा में रोका जाएगा बनारस-मिर्जापुर जाने वाला ट्रैफिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed