{"_id":"635abcbdfc3aba518f365284","slug":"youth-dies-in-road-accident-on-bhai-dooj-farrukhabad-news-knp7252234157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर से तिलक कराकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर से तिलक कराकर लौट रहे भाई की हादसे में मौत
विज्ञापन
दिनेश की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। भाई दूज पर बहन के घर से तिलक कराकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश वाल्मीकि (45) बुधवार रात मोहल्ला बगिया में अपनी बहन के घर भैया दूज पर तिलक कराने गए थे। इसके बाद दिनेश रात करीब नौ बजे पैदल अपने घर वापस जा रहे थे।
तभी जूही शाह बाबा के मजार के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन का पहिया उनके पेट से होकर निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी पाल व चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई।
दिनेश के भाई मुकेश ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दिनेश की पत्नी रज्जो देवी व मां नन्हीं देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
दिनेश के सौरभ (18), गौरव (10), पुत्र व राखी (16) पुत्री है।